Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने अपने राज्य की महिलाओ की स्थिति को देखते हुए एक योजना को शुरू किया है जिसका नाम Maiya Samman Yojana है। यह योजना मुख्य रूप से राज्य की महिलाओ के लिए चलाई है इस योजना मे राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एंव गरीब परिवार की महिलाओ की मदद की जाएगी, मदद के रूप मे सरकार महिलाओ को 2,500 रुपए की राशि प्रदान करने वाली है। जिसका उपयोग महिलाएं अपने आर्थिक खर्चो के लिए कर सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओ को कुछ जरूरी पात्रताओ को पूरा करते हुए योजना मे आवेदन करना होगा।

अगर आप झारखंड राज्य की महिला है और इस आर्टिकल को पढ़ रही है तो आपको बता दे की आप भी इस योजना का लाभ ले सकती है अगर आप इसकी पात्रताओ को पूरे करते हुए आवेदन करें। लेकिन आपको पता नहीं होगा की इस योजना मे आवेदन कैसे करना है, इसकी पात्रताएं क्या है एंव यह योजना क्यो शुरू की है इसलिए आप चिंतित है लेकिन आज आपकी यह चिंता भी दूर होने वाली है इतना ही नहीं आप इस आर्टिकल की मदद से बड़ी ही आसानी से आवेदन कर सकेंगी बस आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना है, क्योंकि इसमे Maiya Samman Yojana से संबंधित सम्पूर्ण जानकरी दी गई है।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मैया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, यह योजना राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर एंव सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत साल 2023 मे की गई थी जिसका लाभ अभी तक महिलाओ को मिल रहा है। मैया सम्मान योजना के तहत सरकार महिलाओ को हर 6 महीने मे 2,500 रुपए की सहायता राशि प्रदान करती है अब तक महिलाओ को इस योजना 5 किस्ते सफलतापूर्वक प्राप्त हो गई है और अब वह इसकी 6वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। इस योजना के तहत राज्य की 56 लाख महिलाओ को लाभ दिया जा रहा है।
Maiya Samman Yojana Overview
योजना का नाम | Maiya Samman Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | झारखण्ड सरकार द्वारा |
उद्देश्य | वित्तीय सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखंड राज्य की महिलाएं |
लाभ | 2500 रुपए |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana का उद्देश्य
मैया सम्मना योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य मे गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाली महिलाओ को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है ताकि उनकी कुछ मदद की जा सके। इतना ही इस सहायता राशि का उद्देश्य महिलाओ के आर्थिक जीवन स्तर को ऊपर उठाकर उन्हे आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है जिससे उन्हे पैसे न होने पर आने वाली समस्याओ से मुक्ति मिल सके और वह आसानी से अपना जीवन व्यतीत कर सके। इस योजना मे मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओ को पूरा कर सकती है उन्हे किसी और पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।
Maiya Samman Yojana के लाभ
- इस योजना मे राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को हर 6 महीने मे 2,500 रुपए की सहायता राशि दी जाती है।
- अब तक इस योजना की 5 किस्ते सफलतापूर्वक महिलाओ के खातो मे भेज दी गई है।
- इस योजना से राज्य की लाखो महिलाओ को लाभान्वित किया जा रहा है।
- इस योजना का लाभ राज्य की 56 लाख महिलाओ को मिल रहा है।
- योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाओ को दिया जाएगा।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रताएं
जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हे नीचे दी गई पात्रता शर्तो को पूरा करना होगा।
- आवेदक महिला झारखंड राज्य की होनी चाहिए।
- यह योजना सिर्फ महिलाओ के लिए है, इसलिए इसमे सिर्फ महिला ही आवेदन कर सकती है।
- ऐसी महिलाएं जिनकी आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है वह महिला इस योजना मे आवेदन कर सकती है।
- आवेदक महिला के पारिवार मे राशन कार्ड होना जरूरी है।
- यदि महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकार नौकरी करता है या आयकर देता है तो वह इसके लिए पात्र नहीं है।
Maiya Samman Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज़
आवेदन करने के लिए महिलाओ के पास ये सभी दस्तावेज़ होने जरूरी है:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
Maiya Samman Yojana मे आवेदन कैसे करें?
जो इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हे आवेदन करना होगा और आवेदन करने के लिए वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकती है।
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज़ खुल जाएगा।
- होम पेज़ पर आपको Maiya Samman Yojana आवेदन पत्र का लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है और उसका प्रिंटआउट निकलवा लेना है।
- अब आपको उस आवेदन पत्र को भरना है और उसके पीछे सभी जरूरी दस्तावेजो की फोटोकॉपी को लगाना है।
- इसके बाद फॉर्म को अपने ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर मे जमा करवा देना है।