Majhi Ladki Bahin Yojana 2025: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए माझी लाडकी बहीण योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
अब तक सरकार ने इस योजना के तहत सभी महिलाओं के खाते में 6 किस्तें सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी है। अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य की महिला है और इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो आप माझी लाडकी बहीण योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकती है।

आगे इस आर्टिकल में हम आपको माझी लाडकी बहीण योजना क्या है, इस योजना के क्या लाभ है, योजना को शुरू करने का उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और इस योजना में आवेदन कैसे करना है? इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Majhi Ladki Bahin Yojana 2025
महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी लाडकी बहीण योजना को राज्य की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है जिससे महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकती है।
इस योजना को शुरू करने के पीछे महाराष्ट्र सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाना है ताकि उन्हें अपने घर को चलाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। इस योजना का लाभ राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल रहा है जो इसका लाभ लेकर खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर रही है।
माझी लाडकी बहीण योजना के लाभ
- इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
- माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी।
- महिलाओं को समाज में सम्मान मिलेगा और वह भी परिवार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी महिला को सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
- योजना की ऑफिशल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
माझी लाडकी बहीण योजना के लिए पात्रता
- केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के घर में किसी भी सदस्य का सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला किसी भी सरकारी पेंशन का लाभ ले रही नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
Free Silai Machine Yojana के लिए आवेदन शुरू, जल्दी करे आवेदन
माझी लाडकी बहीण योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासवर्ड साइज फोटो
माझी लाडकी बहीण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
यदि आप Majhi Ladki Bahin Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको अर्जदार लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको लॉगिन करने के लिए पहले पंजीकरण करना होगा।
- अपना पंजीकरण करने के लिए यहां दिए गए विकल्प Create Account पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी।
- आपको यह सभी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर साइन अप हो जाएंगे।
- अब आपको लॉगिन पेज ओपन करके लॉगिन डिटेल्स दर्ज करना है।
- सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे और आपके सामने डैशबोर्ड खुल कर आ जाएगा।
- अब आपको इस डैशबोर्ड में Majhi Ladki Bahin Yojana का लिंक दिखाई देगा।
- आपको इस पर क्लिक कर लेना है जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- अब अगले पेज पर आपको आधार वेरिफिकेशन करना है।
- इसके बाद आपके सामने माझी लाडकी बहीण योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आप सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अब अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर दें, सबमिट करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।